Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Chardham Yatra 2024- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित चार धामों की यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो सोमवार…

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित चार धामों की यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो सोमवार से यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सोमवार 15 अप्रैल 2024 से उत्तराखंड पर्यटन विभाग, यात्रा पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खोलने जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। बताते चलें कि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य प्रक्रिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से यात्रा हेतु पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।