Uttarakhand Board Exam 2024- 27 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी…

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 16 मार्च को समापन होगा। 10 वी की भारतीय संगीत तथा टंकण विषय की पहली परीक्षा 27 फरवरी को होगी और 12 वी की हिंदी विषय की 28 फरवरी को होगी। वही परीक्षाओं का समापन 16 मार्च को 10 वीं की व्यापारिक तत्व बहीखाता लेखाशास्त्र कृषि विषय तथा 12 वीं के समाजशास्त्र विषय से होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के सभागार में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं 12 वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 16 मार्च को समाप्त होंगी। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य आयोजित की जाएंगी।