shishu-mandir

उत्तराखंड (Uttarakhand) के दिग्गज शिवप्रकाश, अनिल बलूनी व महेन्द्र पांडे को मिली बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

देहरादून (Uttarakhand), 26 सितंबर 2020- उत्तराखंड बीजेपी के तीन बड़े दिग्गजों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

new-modern
gyan-vigyan

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, महेन्द्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों, शिव प्रकाश, अनिल बलूनी व महेन्द्र पांडेय को बधाई दी है।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- गंगोत्री विधायक गोपाल रावतका निधन

Uttarakhand- मुख्य सचिव भी हुए कोरोना संक्रमित, कैबिनेट की बैठक स्थगित


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से लगातार जुड़े हुए राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के पुनः राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है।

भगत ने उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर पुनः नियुक्ति पर भी हर्ष व्यक्त किया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अनिल बलूनी जहाँ पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सेवा कर रहे हैं, वहीं सांसद के रूप में उनका योगदान महत्व पूर्ण रहा है उत्तराखंड के लिए, कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय सचिव के रूप में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता महेन्द्र पांडेय की नियुक्ति भी हमारे लिए गर्व का विषय है।

इधर संगठन की केन्द्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के तीन दिग्गजों को स्थान मिलने पर अल्मोड़ा से बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, विनीत बिष्ट, संजय जोशी, उपाध्यक्ष राजू कैड़ा ने भी हर्ष जताया है।

राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक सुरेन्द्र जीना, महेश नेगी ने भी खुशी जताते हुए बधाई दी है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos