Bageshwar- विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी शुरू

बागेश्वर। 03 मार्च 2022- जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। गुरूवार को मतगणना कार्मिको का जिला निर्वाचन अधिकारी…

बागेश्वर। 03 मार्च 2022- जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। गुरूवार को मतगणना कार्मिको का जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार की मौजदूगी में प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद की दोनों विधानसभाओं की मतगणना स्थानीय डिग्री कॉलेज में होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया गया कि दोनों विधानसभाओं में दो कक्षों में सात-सात टेबल लगाकर कुल 14-14 टेबलों में मतगणना होगी, साथ ही दो-दो कक्षों में पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना होगी। जिस हेतु मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक व माईक्रोआब्जर्वर कुल 325 कार्मिक लगायें गयें है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दोनो विधानसभा में मतगणना हेतु चार-चार कक्ष तैयार कर लियें गये है तथा कक्षों में बैरिकेडिग कर 16 सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गयें हैं, व ऑनलाईन डाटा फिडिंग हेतु इंटरनेट का भी संयोजन कर दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी गरूड़ राजकुमार पांडे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या आदि मौजूद रहे।