उत्तराखंड विधानसभा बनी पेपरलेस, NeVA एप्लीकेशन का हुआ लोकापर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। पहली बार विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से संचालित की जा रही है।

विधायकों को डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध होंगे

ई-विधान प्रणाली के तहत, विधायकों को अब कार्यसूची, प्रश्नोत्तरी, सरकारी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे वे आसानी से सभी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से एक्सेस कर सकेंगे।

पर्यावरण संरक्षण और दक्षता में वृद्धि

इस प्रणाली से विधानसभा की कार्यवाही अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और प्रभावी होगी। कागज की खपत में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल सिस्टम अपनाने से विधायकों और अधिकारियों को दस्तावेज़ों तक तेज़ और सुगम पहुंच मिलेगी, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक कुशल होगी।

NeVA: भारत की विधानसभाओं के लिए डिजिटल पहल

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सभी राज्य विधानसभाओं को डिजिटल और पेपरलेस बनाना है। उत्तराखंड भी इस प्रणाली को अपनाकर डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुका है।