shishu-mandir

Uttarakhand- चुनावी मूड में सरकार— 17 कार्यकर्ताओं को दी लालबत्ती

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। Uttarakhand2022 के चुनावों में एक वर्ष का समय बचा हुआ है। और सरकार अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई दिखती है। सरकार ने 17 कार्यकर्ताओं को लालबत्ती दी है। इनमें से तीन अल्मोड़ा जिले से है।

new-modern
gyan-vigyan

शुक्रवार 26 फरवरी को (Uttarakhand) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोगों, निगम, परिषद, समितियों में 17 कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा है। सभी दायित्वधारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है।

Uttarakhand— शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड (Uttarakhand bar council) के अर्जुन बने अध्यक्ष, रंजन उपाध्यक्ष


रामसूरत नौटियाल, चिन्यालीसौढ़ को मत्स्य पालक विकास अभिकरण उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही रानीखेत के कैलाश पंत को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चकराता के प्रताप सिंह रावत को वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही सितारगंज के कमल जिंदल को उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रूड़की के संजय सिंह ठाकुर को राज्य वन जीव सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद का अध्यक्ष, रूद्रप्रयाग के डा.आशुतोष किमोठी को रुद्रप्रयाग-जड़ी बूटी शोध व विकास संस्थान गोपेश्वर का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मालधनचौड़ रामनगर के हरीश दफौटी को हरीराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान का अध्यक्ष, हरिद्वार के विमल कुमार को मुख्यमंत्री लघु उद्योग का सलाहकार बनाया गया है।

Almora — पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा सहित 3 को मिली लालबत्ती

टिहरी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल को राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी की सुषमा रावत को राज्य स्तरीय महिला सतर्कता समिति का अध्यक्ष बनाया गया है डोईवाला के अरुण कुमार सूद राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष, महुआडाबरा जसपुर के मुकेश कुमार अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

देहरादून के सुभाष जोशीवरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। सल्ट के दिनेश मेहरा को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून के अनिल गोयल को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, प्रतापनगर टिहरी के राजेंद्र जुयाल को उत्तराखंड कृषक मित्र परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

TAGGED: