shishu-mandir

उत्तराखंड: कुछ ही घंटों में भाजपा को मिलेगा नया प्रदेशध्यक्ष, ये नाम चर्चाओं में सबसे आगे

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून। भाजपा को कुछ ही घंटों में नया प्रदेशध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल देहरादून पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे तक नये प्रदेशध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। चर्चा है केंद्रीय पर्यवेक्षक नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आए हैं सिर्फ विधिवत घोषणा होना बाकी है।

saraswati-bal-vidya-niketan

चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने बीते बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गढ़वाल मंडल से हैं और राजपूत हैं। ऐसे में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं से ब्राह्मण नेता के हिस्से में जाना करीब-करीब तय है। इस पद के लिए क्षेत्रीय व जातीय संतुलन की भूमिका अहम मानी जा रही है।

वैसे तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदारों की फेहरिस्त है। लेकिन पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा मुख्य दावेदार माने जा रहे है।

सूत्रों के मुताबिक कैलाश शर्मा के लिए दौड़ से बाहर हुए दो बड़े नेता लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन उनकी पैरवी कितनी कारगर हो पाएगी, यह कुछ ही घंटों बाद तय हो जाएगा। जबकि जातीय, क्षेत्रीय समीकरणों व वरिष्ठता के आधार पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सब पर भारी पड़ रहे है।

आरएसएस पृष्ठभूमि के हिसाब से कैलाश पंत, कैलाश जोशी के नाम भी चर्चाओं में हैं। वही, विधायक पुष्कर सिंह धामी और बलराज पासी भी दौड़ से बाहर नहीं माने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेशध्यक्ष का पद किसकी झोली में जाना है यह केंद्र पहले ही तय कर चुका है महज पद की घोषणा अब औपचारिकता भर है।

चुनाव में विधानसभा स्तर पर चुने गए 70 प्रांतीय पार्षदों, 14 जिला अध्यक्षों, समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।


उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw