भेष बदलकर करता था अमीर महिलाओं से शादी, फिर पैसे ठग कर बनाता था दूसरी महिला को टारगेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने एक ऐसे बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया है जो पूरे देश में महिलाओं को झांसा देकर उनसे शादियां करता था। गिरफ्तार शख्स…

ओडिशा पुलिस ने एक ऐसे बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया है जो पूरे देश में महिलाओं को झांसा देकर उनसे शादियां करता थागिरफ्तार शख्स का नाम बिभु प्रकाश स्वैन है। इस पर आरोप है कि इसने कई राज्यों की करीब 27 महिलाओं से कथित तौर पर शादी की और फिर पैसे ऐंठकर दूसरी महिलाओं को टारगेट करता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कई भेष बदलकर करता था ठगी

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स सैटल्ड करियर वाली महिलाओं से शादी करने के बाद उनसे पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था। पुलिस को आशंका है कि इस ठग ने अब तक करीब 60 से 65 महिलाओं को अपने फरेब के जाल में फंसाकर ठगा है। अपने जाल में महिलाओं को फंसाने के लिए ये कभी खुद को डॉक्टर, प्रोफेसर तो कहीं सरकारी अधिकारी बताता था। पुलिस का आरोप है कि महिलाओं को धोखा देने के अलावा इस शख्स ने कुछ बैंकों को भी जालसाजी और धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।

शिक्षित लोगों को फंसाता था शख्स

इस 67 साल के साधारण शक्ल-सूरत के ठग ने खुद को matrimonial sites पर एक सफल professional के तौर पर पेश करके महिलाओं को अपने झांसे में फंसाने का काम किया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक कभी शिक्षित और कभी lab assistant के तौर पर काम कर चुका ये शख्स कई उच्च शिक्षित महिलाओं को धोखा देकर शादी करने में कामयाब रहा। पुलिस को इस ठग के बारे में शिकायत मिली थी। पिछले करीब 8 महीने से इसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी।

बिभु के 3 बच्चे हैं और तीनों ही डॉक्टर हैं। ओडिशा के एक छोटे से गांव में पैदा हुए स्वैन ने पहली शादी 1978 में की थी। एक lab technician के रूप में प्रशिक्षित स्वैन भुवनेश्वर चला गया जहां उन्होंने खुद को एक डॉक्टर के रूप में पेश करना शुरू किया और फिर 2002 में एक डॉक्टर से दूसरी शादी कर ली थी। सबसे मजेदार बात है कि भुवनेश्वर में ही उसकी तीन पत्नियां हैं और तीनों अलग-अलग फ्लैट में रहती हैं।

बिभु अपनी पत्नियों के नाम को मोबाइल में सेव रखने का एक अजीब तरीका इस्तेमाल करता था। इसके लिए वह महिलाओं के नाम को मैडम यूपी, मैडम दिल्ली और मैडम पंजाब जैसे नामों से सेव करता था। उसके मोबाइल में पुलिस को कुछ ऐसी महिलाओं के नाम और नंबर मिले हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिभु उनसे भी शादी करने वाला था।

ऐसे हुआ गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली की एक टीचर की शिकायत के आधार पर उसकी जालसाजी के इस पूरे मकड़जाल का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस का मानना है कि धोखेबाज शख्स स्वैन ने 27 से अधिक बार शादी की। पुलिस ने मई 2021 में एक 48 वर्षीय पत्नी की शिकायत के बाद स्वैन के बारे में जांच शुरू की थी।