Russia ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का किया ऐलान, यही होगा तीसरे विश्व युद्ध का आगाज !

Russia Ukraine War update : रूस और यूक्रेन के बीच हालात गंभीर हो गए है। अभी तक रूस सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा था,…

Russia Ukraine War update : रूस और यूक्रेन के बीच हालात गंभीर हो गए है। अभी तक रूस सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा था, लेकिन अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैनिक कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पुतिन ने दुनिया के अलग अलग देशों में चेतावनी भी जारी कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ukraine पर सैनिक कार्यवाही की घोषणा करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने यूक्रेन को सलाह भी दी है, उन्होंने कहा की यूक्रेन की सेना को हथियार डाल देने चाहिए। कई बार नाटो और अमेरिका के यूक्रेन का सतह देने की बात हो रही है लेकिन ऐसे देशों को भी पुतिन ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकार से रूस के द्वारा की जा रही कार्यवाही में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा इस प्रकार के परिणाम होंगे जो पहले कभी देखे नहीं होंगे।

व्लादीमीर पुतिन ने आगे यह भी कहा की उनकी योजनाओं में यूक्रेन के विसैन्यीकरण का लक्ष्य है ना की यूक्रेन पर कब्जा करना। इसके साथ ही खबरें यह भी आ रही है कि पूर्वी यूक्रेन के डोनेटस्क में गुरुवार सुबह कम से कम 5 बम धमाके किए गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन के इस ऐलान के बाद यूक्रेन में भी अब आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।