shishu-mandir

अपडेट— श्रीलंका में हुए बम विष्फोट में 129 लोग हुए हताहत,पौने तीन सौ से अधिक घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
photo- media source

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क— श्रीलंका में तीन चर्च और तीन होटलों में एक साथ हुए विस्फोटों में 129 लोगों की मौत की सूचना है। ईस्टर संडे को हुए इस हमले में करीब 280 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ। पुलिस का कहना है कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है।साथ ही तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ। मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई संचार माध्यमों ने मृतकों की संख्या 137 बताई है।
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि ‘मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।’

saraswati-bal-vidya-niketan