shishu-mandir

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

उत्तरा न्यूज डेस्क

new-modern
gyan-vigyan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वोच्च् सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा यह सम्मान दुनिया के पांच अन्य व्यक्तियों को भी दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को यह सम्मान दिया गया है। पूरी दुनिया से 6 पर्यावरण परिवर्तकों को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से नवाजा गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष दिया गया यह पुरूस्कार वर्तमान दौर में कि पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिये साहसी, इनोवेटिव और अ​थक प्रयासों के लिये दिया जा रहा है। नीतिगत नेतृत्व के लिये फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिये चुना गया है।