Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर अल्मोड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,हुई जोरदार आतिशबाजी

असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों और परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद आज अल्मोड़ा के चौघानपाटा में…

BJP workers of Almora distributed sweets on BJP's massive victory in three states, loud fireworks

असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों और परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद आज अल्मोड़ा के चौघानपाटा में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


प्रधानमंत्री के नेतृत्व और नीतियों की जीत: रघुनाथ सिंह चौहान
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इस विजय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ‘हैट्रिक’ लगाएगी।


2027 के लिए प्रशस्त हुआ मार्ग: कैलाश शर्मा
भाजपा नेता और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के समर्पण को देते हुए कहा कि यह विजय 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं, नगर के मेयर अजय वर्मा ने इसे ‘जनता के विश्वास की जीत’ बताया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।


जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बिट्टू कर्नाटक ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती का प्रतीक है और भाजपा 2027 में उत्तराखंड में पुनः प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।


जश्न में ये रहे मौजूद
खुशी जाहिर करने वालों में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, महामंत्री प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी,महिला मोर्चा से कमला तिवारी, ममता शाह, मीणा नेगी, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट और रेखा आर्या के अलावा पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, जगदीश चौहान, संजय जोशी, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply