अनोखा विरोध प्रदर्शन- पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर गुजरात में हजारों कर्मचारियों ने ली एक साथ छुट्टी

गुजरात। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर गुजरात में हजारों कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। स्कूलो के शिक्षकों सहित गुजरात सरकार के हजारों…

गुजरात। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर गुजरात में हजारों कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। स्कूलो के शिक्षकों सहित गुजरात सरकार के हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग करते हुए शनिवार को विरोधस्वरूप ‘सामूहिक आकस्मिक अवकाश’ लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हालांकि विभिन्न यूनियनों के साझा संगठन ने शुक्रवार को यह कहते हुए आंदोलन वापस ले लिया था कि राज्य सरकार ने उनकी अधिकतर मांगें मान ली हैं लेकिन जिला स्तरीय यूनियनों ने दावा किया कि सरकार ने ओपीएस की उनकी मुख्य मांग नहीं मानी है।

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा (सौराष्ट्र क्षेत्र) के समन्वयक महेश मोरी ने कहा, ” हमारी मुख्य मांग ओपीएस थी और राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस मुद्दे का हल नहीं किया। यह मुद्दा राज्य के प्रत्येक कर्मचारी को प्रभावित करता है, इसलिए उन्होंने आज सामूहिक आकस्मिक अवकाश (के निर्णय) से जुड़ने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा कि अकेले भावननगर में शनिवार को करीब 7000 सरकारी अध्यापक अवकाश पर रहे। शिक्षकों, पंचायत स्वास्थ्य कर्मियों एवं राजस्व कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन राज्य में ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से प्रदर्शन कर रही हैं।