Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में 68 हजार से अधिक पद है खाली

चमोली। एक ओर उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है वहीं दूसरी ओर गैरसैंण में आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में…

चमोली। एक ओर उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है वहीं दूसरी ओर गैरसैंण में आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों का आंकड़ा सामने आया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कुल स्वीकृत 2,57,940 पदों में से लगभग 68,586 पद खाली हैं। हालांकि प्रदेश सरकार का दावा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार समूह क के 4,199, समूह ख के 4826, समूह ग के 48,706 और समूह ग के लगभग 10,855 पद वर्तमान में रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्त पद विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक)- 11418 और विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक)- 8130 में हैं। इसके साथ ही परिवार कल्याण विभाग में- 2033 और चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग में- 4021 पद रिक्त हैं।