shishu-mandir

बागेश्वर में युवा कांग्रेस ने ऐसे मनाया बेरोजगार दिवस

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

बागेश्वर। 17 सितंबर 2021- देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आज युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा बेरोजगार दिवस मनाया गया। युवाओं ने सरकार से रोजगार की माँग करते हुए गांधी पार्क में अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।

new-modern
gyan-vigyan

इस दौरान कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश मे बेरोजगारी 46 सालो के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है और लगभग 23 करोड़ युवा बेरोजगार है। इस बीच भी सरकार नीद में सोयी हुई है। पूरे देश में आज उत्तराखंड बेरोजगारी में पहले स्थान में है जिसके लिए पूरी तरह डबल इंजन सरकार जिम्मेदार है।

saraswati-bal-vidya-niketan

विरोध प्रदर्शन में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष,जीवन पाण्डेय जिलाध्यक्ष अनुशासन समिति,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,अजय पांडे ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष,मोहम्मद वसीम जिला सचिव, प्रियांशु पांडे, कमल कोहली, विशाल रावत, फिरोज खान, मोनिस खान,धीरज धपोला, खजान खेतवाल,प्रेम पाठक राजू मेहता, भरत भट्ट आदि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर रोजगार की मांग उठाई है।