अपराधअभी अभीअल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व ब्लाक प्रमुख स्याल्दे समेत दो लोग 2 लाख की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार: पुलिस कांस्टेबल को धक्का मार भागने का प्रयास

bhakuni 1

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

अल्मोड़ा। पंचायती चुनाव को लेकर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस की एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्याल्दे समेत दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दो लाख तक आंकी जा रही है।
थानाध्यक्ष भतरौजखान नीरज भाकुनी, कांस्टेबल हेम भट्ट, नवीन गिरी, देवेन्द्र राणा द्वारा चौड़ीधट्टी हरड़ा के पास अल्टो वाहन संख्या- यू0के0-01-बी-7416 से राधा रमण उप्रेती पुत्र कृष्ण दत्त उप्रैती ग्राम पैठाड़ा पो0- स्यालदे (पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे) व जगदीश चन्द्र जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी, निवासी- तोलियो तिमली, पो- स्याल्दे के कब्जे से 33 पेटी सेल फार अरूणांचल प्रदेश ओनली बरामद की। जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौंजखान में 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया है।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा भतरौजखान क्षेत्र के चौड़ीघट्टी से हरड़ा मार्ग पर जंगल में शराब उतारने की सूचना मिली। वह मौके दलबल के साथ मौके पर पहुॅचे तो उक्त दोनों अभियुक्तों के द्वारा पुलिस को देखते ही शराब को मौके पर छोड़ एवं कांस्टेबल हेम भट्ट को धक्का मार कर चोटिल कर दिया और वाहन से चिमटाखाल की ओर भाग गये। थानाध्यक्ष भाकुनी ने तुरंत मोहान एवं मरचूला बैरियर को सूचित किया तथा लगातार पीछा करने पर मरचूला बैरियर की सहायता से दोनों आरोपियों को मरचूला में गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि राधारमण वर्ष- 2008-2013 तक पूर्व ब्लाक प्रमुख स्याल्दे रहा है। पूछताछ पर तीन आबकारी अधिनियम के अभियोग पूर्व में पंजीकृत होना बताया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला रही है।

Related posts

अल्मोड़ा — ​पर्यावरण संस्थान में 3 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एतिहातन शोध कार्य सोमवार तक के लिये किये गये स्थगित, कल से खुला रहेगा संस्थान

Newsdesk Uttranews

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे यशवंत सिन्हा

Newsdesk Uttranews

नाबालिग के साथ विवाह रचाने आया था जागेश्वर, पुजारियों को हो गया शक पढ़ें पूरी खबर

Newsdesk Uttranews