आगरा से वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए जा रहे दो बाइक सवार दोस्तों को बुधवार की शाम फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा स्थित द्वारिका गैलेक्सी निवासी 30 वर्षीय निर्भय गुप्ता बुधवार की दोपहर अपने दोस्त लोहामंडी निवासी 28 वर्षीय विशाल के साथ बाइक से वृंदावन आ रहे थे। रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर निर्भय के पिता सुनील गुप्ता भी आए। उन्होंने बताया कि निर्भय हर महा बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाता था पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।