एक पति पत्नी को गंगा सागर में उफान ने अलग कर दिया था, लेकिन सच्चे प्रेम के कारण 13 साल के बाद फिर से दोनो गंगा सागर मेले में मिल गए। यह आंखे नम करने वाले कहानी ललित बारेठ और उनकी पत्नी गुरबारी बारेठ की है।
आपको बताते चलें कि 13 साल पहले ललित अपनी पत्नी और अपने नवजात बच्चे को लेकर छत्तीसगढ़ से कोलकाता आए थे। उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी तब वह जवान थे और अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए कोलकाता आए थे। तब गंगा सागर मेला चल रहा था। जिसमें वह शामिल होने के लिए गए लेकिन इस दौरान भीड़ में उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चे को खो दिया।
ललित ने बहुत देर तक अपनी पत्नी को ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद निराश होकर वापस लौट गए और दूसरी शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद हर वर्ष यहां गंगासागर मेला लगता है तो वह हर साल पत्नी व बेटे को तलाशने के लिए यहां आते है। उन्हे पूरा भरोसा था की एक न एक दिन उनकी पत्नी व बच्चा उन्हे मिल ही जाएगा।
कोलकाता पुलिस ने 2010 में मानसिक रूप से अस्वथ्य ललित की पत्नी को पकड़ा था जिसकी गोद में एक 11 दिन का बच्चा था। जिन्हे हवाई अड्डे के पास पकड़ा था। उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी पुलिस ने उन्हें बचाया था। जिसके बाद बच्चे को बीसी रॉय चिल्ड्रन हॉस्पिटल लाया गया। ललित पत्नी से पुलिस ने पूछताछ तो की लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाई। जिसके बाद ललित की पत्नी को अदालत के आदेश के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसे इलाज दिया और वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हो गई। जिसके बाद पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई। हालाकि वह बीते सारी बाते भूल गई थी। महिला के आधे अधूरे बयान पर कोलकाता पुलिस की सब इंस्पेक्टर मौसम चक्रवर्ती और विश्वजीत सिन्हा महापात्र काम करते रहें।