खाई में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक,चालक की मौत

उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद सूचना आ रही है। यहां सीमेंट से भरा ट्रक खाई में जा गिरा।हादसे में ट्रक चालक की मौत…

25

उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद सूचना आ रही है। यहां सीमेंट से भरा ट्रक खाई में जा गिरा।हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मामला रूद्रप्रयाग जिले का है।


24 जनवरी 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को किसी ने रैतोली से नरकोटा के पास एक ट्रक के खाई में गिरने की सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद ही SDRF टीम पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए भेजी गई।


घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने DDRF के साथ मिलकर सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक सीमेंट से भरा ट्रक (UK14 CA 3347) खाई में गिरा हुआ मिला। ट्रक में उसका चालक सवार था और एसडीआरएफ टीम के वहां पहुचंने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम कड़ी मशक्कत कर मृतक को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लेकर आई और शव को अग्रिम कार्रवाही के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।