सलमान की सुरक्षा तोड़ने वाली महिला की बढ़ीं परेशानियां, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी में बड़ी चूक देखने को मिली है। सलमान को…

मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी में बड़ी चूक देखने को मिली है। सलमान को लेकर बीते वक्त से लगातार खतरे की बातें सामने आ रही हैं। इसी वजह से उनकी सुरक्षा भी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई थी। लेकिन फिर भी हालात ऐसे बने कि आधी रात को एक अजनबी महिला उनके घर तक जा पहुंची। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह मामला 19 मई की रात का बताया जा रहा है। एक महिला सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक पहुंच गई। वह लिफ्ट तक भी आ गई थी। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर उस पर पड़ गई और तुरंत उसे पकड़ लिया गया। गार्ड्स ने वक्त रहते महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। क्योंकि यह वही जगह है जहां सलमान रहते हैं और जहां आमतौर पर बाहरी किसी को आसानी से आने नहीं दिया जाता।

जिस महिला को पकड़ा गया है उसका नाम ईशा छाबड़ा बताया गया है। उसकी उम्र बत्तीस साल है। रात के करीब साढ़े तीन बजे ईशा ने बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की थी। वह काफी हद तक इसमें कामयाब भी हो गई थी। लेकिन जैसे ही वह लिफ्ट तक पहुंची वैसे ही सिक्योरिटी ने उसे दबोच लिया। बांद्रा पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ईशा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका सलमान के घर तक जाने का मकसद क्या था। और क्या इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं थी। इस पूरे मामले ने सलमान की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्योंकि जिस तरह से महिला बिल्डिंग के अंदर तक पहुंच गई वह कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा करता है कि खतरा अभी टला नहीं है।