देश में दोबारा मंडराया कोविड का साया, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा एक्टिव केस

Advertisements Advertisements देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में। केरल में इस महीने अब तक…

1200 675 24222490 thumbnail 16x9 jh
Advertisements
Advertisements

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में। केरल में इस महीने अब तक 182 नए केस दर्ज हो चुके हैं, वहीं महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 132 से ऊपर पहुंच गई है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी ताजा मामले सामने आए हैं। कोरोना का नया वेरिएंट JN.1, जो ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट है, अब दुनियाभर में फैल रहा है और भारत में भी इसके एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। इस वेरिएंट को लेकर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह पहले भी भारत में मौजूद रहा है लेकिन इस बार इसकी रफ्तार ज्यादा तेज़ है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य की रैपिड रिस्पॉन्स टीम की बैठक में बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत को भी सतर्क रहना चाहिए।

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी लोगों को मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर मॉल, थिएटर और बस स्टैंड जैसी जगहों पर सावधानी बरतने को कहा गया है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास एहतियात बरतने की अपील की गई है। जिन लोगों में जुकाम, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण हों, उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। अस्पतालों में भी अब फिर से मास्क जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि संक्रमण की इस नई लहर को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है, इसलिए हर किसी को सतर्क रहना जरूरी है।