टनकपुर/ बागेश्वर – बागेश्वर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी का पिथौरागढ़ तबादला हो गया है। रचिता जुयाल बागेश्वर की नई एसपी बनी हैं| तेजसतर्रार मानी जाने वाली जुयाल की बागेश्वर तैनाती होने पर जिले वासियों को कई उम्मीदें हैं|
जुयाल के परिवार पुलिस विभाग में कई पीढ़ीयो से कार्यरत है|रचिता के पिता बीडी जुयाल इंसंपेक्टर रह चुके हैं ,अपनी आइपीएस बेटी को सैल्यूट देने वाले भाग्यशाली पिता में वह भी शामिल हैं| जुयाल के पास नैनीताल में पुलिस अधीक्षक यातायात की थी जिम्मेदारी। थी|
इधर लोकेश्वर सिंह चम्पावत के नये पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं| यहां एसपी के रूप में तैनात एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान में तबादला हो गया है|लोकेश्वर सिंह पूर्व में पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी पद पर कार्य कर चुके हैं|