व्यापार मंडल चुनाव : गोपाल सिंह चम्याल ने किया चुनाव प्रचार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Almora Municipal Trade Board Election: Rangwari Gopal Chamyal will contest election as Treasurer
Screenshot-5

holy-ange-school

अल्मोड़ा। 5 जनवरी को होने वाले नगर व्यापार मंडल चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैै वैसे ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में तेजी दिख रही हैै। कोषाध्यक्ष पद पर चुनावी ताल ठोक रहे लोक गायक व रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर व्यापारियों से संपर्क किया और वोट की अपील की।

ezgif-1-436a9efdef

लोक गायक ने अपने विशिष्ट अंदाज में कुमाऊंनी भाषा में प्रचार किया और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हे व्यापार मंडल में चुना गया तो वह व्यापारियों का उत्पीड़ नही होने देंगे।

चुनाव चिंह्र बल्ले के साथ चुनाव लड़ रहे चम्याल ने यहां मकेड़ी, ने चीनाखान, धारानौला बाजार, तल्ला दन्या, राजपुरा, बड़ीबाग़ीचा, पुलिस लाईन, दुगालखोला स्थित ताम्र नगरी सहित गोल मार्केट,करबला, पलटन बाज़ार, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि जगहों पर जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। इस मौके पर श्री चम्याल ने लोगों से उन्हे जिताने की अपील की। उन्होने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिये विशेष प्रयास किये जायेगें। कहा कि अपने दम पर स्वरोजगार कर रहे व्यापारियों को सम्मानित किया जायेगा क्योकिं वह समाज के जिये रोल मॉडल है। श्री चम्याल ने व्यापारियों के लिये कार्यशाला आयोजित करने,व्यापार मंडल की ओर से सांस्कृतिक नगरी में महोत्सव कराने की बात भी कही।

Joinsub_watsapp