Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुनस्यारी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत,5 घायल

पिथौरागढ़। नये साल का जश्न मनाने मुनस्यारी जा रहे लखनऊ के पर्यटकों की कार मदकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस…

पिथौरागढ़। नये साल का जश्न मनाने मुनस्यारी जा रहे लखनऊ के पर्यटकों की कार मदकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात 11:50 बजे डायल 112 पर मुनस्यारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक कार यूपी-32 एनवी-0480 क्रेटा कार जो लखनऊ से मुनस्यारी आ रही थी, फगुवा मदकोट के पास तीव्र मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण नीचे खाई में गिर गई है।

सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार में छह महिला पुरुष थे जिसमें से एक महिला पर्यटक प्रतिमा निवासी लखनऊ उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच पर्यटक आस्था अवस्थी उम्र 23 वर्ष, आकांक्षा उम्र 24 वर्ष, सबिता उम्र-24 वर्ष, प्रिया -23 वर्ष और आशीष उम्र 29 वर्ष निवासी लखनऊ घायल हो गए।

सभी घायल पर्यटकों को रात में ही पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को दे दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के परिजन नहीं पहुचे हैं उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।