shishu-mandir

GK Hindi: किस ग्रह पर सबसे छोटा दिन होता है?जानिए जेनरल नॉलेज के 10 सवाल और उनके जवाब

Smriti Nigam
3 Min Read

Exam GK in hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतर ही जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं।किसी भी सरकारी परीक्षा में या फिर कंपटीशन में यह सवाल बहुत जरूरी होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 सामान्य ज्ञान के सवाल और उनके जवाब के बारे में बताएंगे ।
परीक्षा की तैयारी वाले नोट्स में ये भी जोड़ लें।

new-modern
gyan-vigyan

General Knowledge in hindi: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर बीपीएससी, रेलवे का एग्जाम हो या कोई भी सरकारी एक्जाम प्रतियोगी परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज हम आपके लिए जीके और करंट अफेयर से जुड़े ऐसे सवाल लेकर आए हैं इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए और यह आपकी प्रिपरेशन का हिस्सा भी होना चाहिए।

saraswati-bal-vidya-niketan

सवाल- किस राज्य को “पांच नदियों की भूमि” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – पंजाब। ये पांच नदियां ब्यास, झेलम, चिनाब, रावी और सतलुज हैं।

सवाल-गारो पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर – मेघालय। गारो की पहाड़ियां मेघालय में स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है। यह जंगलों, झरनों और नदियों के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

सवाल 5) इनमें से कौन सी संस्था मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report) जारी करती है?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र

सवाल- उपनिषद निम्नलिखित में से किस विषय पर लिखीं हुई पुस्तकें हैं?
उत्तर – फिलॉसफी। उपनिषद, हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है।

सवाल-ओखला बर्ड सैंक्चुअरी इनमें से किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – दिल्ली

सवाल- भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर – वुलर झील। यह जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में है।

सवाल- भारतीय संविधान के अनुसार कितनी अनुसूचित भाषाएं है?
उत्तर – 22

सवाल- त्रिशूल किस प्रकार की मिसाइल है?
उत्तर – सरफेस टू एयर मिसाइल

सवाल- जलेप ला दर्रा कहां है?
उत्तर – सिक्किम। यह सिक्किम से भूटान को जोड़ता है। तीस्ता नदी ने इस दर्रे का निर्माण किया है।

सवाल-इनमें से किस ग्रह पर सबसे छोटा दिन होता है?
उत्तर – ज्यूपिटर।