जानिए उन 25 कारों की लिस्ट जो मार्च 2024 में बिकी सबसे ज्यादा, जाने कौन सी है टॉप पर और कौन रही सबसे नीचे

Top 25 Selling Cars: मार्च 2024 की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति की 10 कारे शामिल है। वहीं टाटा…

Top 25 Selling Cars: मार्च 2024 की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति की 10 कारे शामिल है। वहीं टाटा मोटर्स की चार और महिंद्रा की चार कारें शामिल हैं।

Top 25 Selling Cars In March 2024: मार्च 2024 की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें मारुति सुजुकी की 10 कारें शामिल है। वहीं इसमें टाटा मोटर्स की चार और महिंद्रा की चार कारें शामिल है। इसके अलावा हुंडई की तीन, किया की दो, टोयोटा की दो, कारे शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि काफी लंबे समय बाद इस बार टॉप दो कारों में कोई भी मारुति सुजुकी की कार नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

17547 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा पंच बेस्ट सेलिंग कर रही। वहीं दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा है जिसकी 16458 यूनिट्स बिकी। क्रेटा के बाद वैगन आर, डिजायर, स्विफ्ट और बलेनो जैसी चार मारुति कारें हैं. इसके बाद 7वें नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो एन और क्लासिक) की जोड़ी है।

टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारें (मार्च 2024)

1-  Tata Punch की 17,547 यूनिट्स बिकीं
2- Hyundai Creta की 16,458 यूनिट्स बिकीं
3- Maruti Wagon R की 16,368 यूनिट्स बिकीं
4- Maruti Dzire की 15,894 यूनिट्स बिकीं
5- Maruti Swift की 15,728 यूनिट्स बिकीं
6- Maruti Baleno की 15,588 यूनिट्स बिकीं
7- Mahindra Scorpio N + Classic की 15,151 यूनिट्स बिकीं
8- Maruti Ertiga की 14,888 यूनिट्स बिकीं
9- Maruti Brezza की 14,614 यूनिट्स बिकीं
10- Tata Nexon की 14,058 यूनिट्स बिकीं
11- Maruti Fronx की 12,531 यूनिट्स बिकीं
12- Maruti Eeco की 12,019 यूनिट्स बिकीं
13- Maruti Grand Vitara की 11,232 यूनिट्स बिकीं
14- Mahindra Bolero की 10,347 यूनिट्स बिकीं
15- Toyota Innova Crysta + HyCross की 9900 यूनिट्स बिकीं
16- Hyundai Venue की 9614 यूनिट्स बिकीं
17- Maruti Alto की 9332 यूनिट्स बिकीं
18- Kia Sonet की 8750 यूनिट्स बिकीं
19- Hyundai Exter की 8475 यूनिट्स बिकीं
20- Kia Seltos की 7912 यूनिट्स बिकीं
21- Mahindra XUV700 की 6611 यूनिट्स बिकीं
22- Tata Tiago की 6381 यूनिट्स बिकीं
23- Mahindra Thar की 6049 यूनिट्स बिकीं
24- Tata Altroz की 5985 यूनिट्स बिकीं
25- Toyota Hyryder की 5965 यूनिट्स बिकीं

बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में टॉप कर टाटा पंच अभी पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। हाल ही में 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने के बाद इस माइक्रो एसयूवी ने बाजार में काफी ध्यान आकर्षित किया है।