shishu-mandir

जाने फरवरी में किन बाइक ने बिखेरा अपना जलवा, टॉप 10 में है यह बाइक्स, सबसे ज्यादा बिकी स्प्लेंडर

Smriti Nigam
3 Min Read

Top-10 Bikes: हीरो स्प्लेंडर भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में हमेशा से ही अव्वल नंबर पर रही है। फरवरी 2024 में ये बेस्ट सेलिंग बाइक में शामिल रही है।

new-modern
gyan-vigyan

Top-10 Best Selling Bikes: हीरो स्प्लेंडर भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में हमेशा नंबर वन बाइक रही है फरवरी 2024 में या बेस्ट सेलिंग बाइक रही। और दूसरी सबसे ज्यादा की बाइक होंडा शाइन के बीच सेल्स मार्जिन 1.3 लाख यूनिट से भी ज्यादा का रहा। आईए जानते हैं फरवरी 2024 में किन बाइक से बिखर अपना जलवा टॉप 10 में शामिल हुई यह बाइक-

saraswati-bal-vidya-niketan

1- Hero Splendor की फरवरी 2024 में 2,77,939 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि फरवरी 2023 में 288605 यूनिट्स ही इसकी बिकी यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री 3.70% घटी है।

2- Honda Shine की फरवरी 2024 में 142763 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि फरवरी 2023 में 35944 यूनिट्स ही इसकी बिक पाई थी यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री 301.09% बढ़ी है।

3- Bajaj Pulsar की बिक्री 2024 फरवरी में 112544 यूनिट हुई जबकि फरवरी 2023 में 80,0006 यूनिट ही इसकी बिक पाई थी सालाना आधार पर इसकी बिक्री 40.49% बढ़ी है।

4- Hero HF Deluxe की फरवरी 2024 में 76138 यूनिट्स विकी जबकि फरवरी 2023 में 56290 यूनिट इसकी बिकी। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 35.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

5- TVS Raider की फरवरी 2024 में 42,063 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि फरवरी 2023 में 30,346 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, सालाना आधार पर बिक्री 38.61% बढ़ी है।

6- TVS Apache की फरवरी 2024 में 34553 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि फरवरी 2023 में 34935 यूनिट्स ही इसकी बिकी  यानी सालाना आधार पर बिक्री 0.98% घटी है।

7- Hero Passion की फरवरी 2024 में 31,302 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि फरवरी 2023 में 4,640 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, सालाना आधार पर बिक्री 574.61% बढ़ी है।

8- Bajaj Platina की फरवरी 2024 में 28718 यूनिट बिकी जबकि फरवरी 2023 में इसकी केवल 23923 यूनिट ही बिकी थी यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 20.04% की बढ़ोतरी हुई।

9- RE Classic 350 की फरवरी 2024 में 28,301 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि फरवरी 2023 में 27,461 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, सालाना आधार पर बिक्री 3.06% बढ़ी है।

10- Honda Unicorn की फरवरी 2024 में 21293 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि फरवरी 2023 में 1359 यूनिट्स की ही बिक्री हुई यानी सालाना आधार पर बिक्री 1490.22% बढ़ी है।