Tiktok की अमेरिका में भी हो रही दुर्गति, ट्रंप ने 75 दिनों की दी मोहलत, लेकिन एप डाउनलोडिंग पहले ही बंद

अमेर‍िका में टिकटॉक पर बैन को लेकर तमाशा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अमेर‍िका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए को अमेर‍िका में…

अमेर‍िका में टिकटॉक पर बैन को लेकर तमाशा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अमेर‍िका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए को अमेर‍िका में बैन कर द‍िया और फ‍िर 75 द‍िनों के ल‍िए उस पर से ये बैन हटा भी ल‍िया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

लेक‍िन इसमें सबसे ज्यादा हैरानी बात यह है क‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के इस कदम के बावजूद TikTok ने अमेर‍िका के ऐप स्‍टोर्स से अपना बोर‍िया-ब‍िस्‍तरा बांध ल‍िया है। अब जब तक TikTok को क‍िसी अमेर‍िकी खरीदार को नहीं बेच द‍िया जाता, यह अमेरिका में Apple या Google ऐप स्टोर पर वापस नहीं आएगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ही TikTok के ऑपरेशन को 75 दिन बढ़ाने से संबंधित एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। बता दें क‍ि अमेरिका में TikTok के करीब 17 करोड़ यूजर्स हैं और ट्रंप की जीत में TikTok का बहुत बडा योगदान रहा है।

ब‍िडेन ने लगाया था बैन
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन के प्रशासन के शुरुआती साल में TikTok पर प्रतिबंध लगाना असंभव लग रहा था। हालांकि, अप्रैल 2024 में राष्ट्रपति बाइडेन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया, जिसमें ये कहा गया था क‍ि TikTok की मूल कंपनी ByteDance को 9 महीने के भीतर ऐप का स्वामित्व किसी अमेरिकी खरीदार को सौंपना होगा और तभी वह अमेर‍िका में अपना अस्‍त‍ित्‍व बचा सकती है। बाइडन सरकार को ये डर था क‍ि चीन का ये ऐप, अमेरिकियों की जासूसी करने या डेटा कलेक्शन और कंटेंट में हेरफेर के जर‍िए अमेरिकी पब्लिक ओपिनियन को सीक्रेट तरीके से प्रभावित करने के लिए कर सकता है।

यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर में TikTok सर्च करने वाले Android यूजर्स को एक इसका आइकन द‍िखाई जरूर देगा, लेक‍िन इस पर क्लिक नहीं क‍िया जा सकेगा। इस पर एक मैसेज लिखा हुआ आता है, ज‍िसमें कहा गया है- क्या आप TikTok की तलाश कर रहे हैं?, उसके बाद एक नोट आता है, जिसमें लिखा होता है क‍ि इस ऐप के डाउनलोड को वर्तमान अमेरिकी कानूनी आवश्यकताओं के कारण रोक दिया गया है।वहीं TikTok सर्च करने वाले iPhone यूजर्स को एक नोटिस मिलता है, जिसमें लिखा होता है – TikTok और अन्य ByteDance ऐप आपके देश या क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हैं।