OMG: ये है दुनिया का सबसे महंगा sweater, कीमत जान रह जाएंगे हैरान, जानिए क्या है इसकी खासियत

हर किसी को branded कपड़े पहनना पसंद होता है। Winter season शुरू हो चुका है और ऐसे में लोग sweater खरीद रहे हैं। लेकिन क्या…

हर किसी को branded कपड़े पहनना पसंद होता है। Winter season शुरू हो चुका है और ऐसे में लोग sweater खरीद रहे हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे sweater के बारे में सुना है जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे sweater के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि दुनिया का सबसे महंगा sweater है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


30 लाख में खरीद पाएंगे यह स्वेटर


30 लाख रुपए की कीमत वाला यह sweater एक तरह का Christmas jumper है। इसकी कीमत जिसने भी सुनी उसके होश उड़ गए, लेकिन यह sweater हर किसी के खरीदने के लिए उपलब्ध है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने महंगे sweater को बनाने की जरूरत क्या थी और इसकी खासियत क्या है? अगर आपको इसकी खासियत के बारे में पता चल जाए तो यकीनन इसको खरीदने के लिए आप अपनी पूरी कमाई लगाने के लिए तैयार हो जाएंगे।


खासियत जान रेह जाएंगे हैरान


30 लाख रुपए की कीमत वाले इसे sweater में डायमंड लगा हुआ है। यह काफी soft भी है। इस sweater को बनाने में 3000 घंटे से ज्यादा का समय लगा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्वेटर को बनाने वाले artist एडेन लिबन ने अपनी जीवनभर की कमाई इस शानदार स्वेटर को बनाने में खर्च कर दी। एडेन ने इसे बनाने के लिए 7 लाख रुपये खर्च किए हैं। sweater में जो reindeer बनाया गया है, उसकी decoration diamond encrusted silver stars से की गई है। इसी कारण इसकी कीमत 30 लाख रुपए पहुंच गई है। सबसे खास बात यह है कि इस sweater से जो रकम मिलेगी उसको National health service को दान दिया जाएगा।


दुनिया का सबसे महंगा sweater


Sweater को 24 carat gold के धागे से Italian Silk के साथ बुना गया है। इसमें हज़ारों Swarovski Crystals जड़े गए हैं। अगर यह sweater बिकता है तो यह अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला sweater होगा। फिलहाल इसके बिकने का इंतज़ार किया जा रहा है, जिससे मिलने वाली रकम को एक नेक काम के लिए इस्तेमाल में लाया जाय। इससे पहले सबसे महंगा बिकने वाला sweater Tipsy Elves ने बनाया था। वह 25 लाख रुपए में बिका था।