कर्नाटक की यह घटना दिल दहला देगी आपका, भूखे पति ने हत्या के बाद सुबह तक उतारी अपनी बीवी की खाल

कर्नाटक के तुमकुर के एक पति ने ऐसा काम किया जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पति थक हार कर घर…

कर्नाटक के तुमकुर के एक पति ने ऐसा काम किया जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पति थक हार कर घर लौटा तो उसे भूख लग रही थी ऐसे में उसने आते ही अपनी पत्नी से खाना मांगा लेकिन उसकी पत्नी ने उसे खाना नहीं परोसा। ऐसे में पति काफी गुस्सा हो गया और उसने ऐसा कदम उठाया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। दरअसल पति ने अपनी ही पत्नी का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद रात भर वह उसकी खाल उतरता रहा। सुबह उसने खुद इस बारे में मकान मालिक को बताया। इसके बाद वह इस घटना को सुनकर हैरान रह गया।

घर में सोया था 8 साल का बेटा

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में 8 साल का बेटा सोया हुआ था और उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोज होती थी लड़ाई

जानकारी के अनुसार कुनिगल तालुक के हुलियुरुदुर्गा क्षेत्र निवासी शिवराम की करीब 10 साल पहले पुष्पलता के साथ शादी हुई थी। वर्तमान में पुष्पलता की उम्र करीब 35 साल थी। पति पत्नी के बीच आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। ऐसे में जब पति घर आया तो उसे भूख लगने लगी लेकिन उसकी पत्नी ने उसे खाना नहीं दिया जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया क्योंकि हमेशा ही पत्नी नौकरी को लेकर उसे ताना देती थी इसके बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया।

सुबह तक उतारी खाल

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद रूम में बैठकर ही सुबह तक पत्नी की खाल उतारी, इसके बाद उसने सुबह अपने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। आपको बतादें कि शिवराम ने अंतरजातीय विवाह किया था। उन दोनों के बीच आए दिन मामूली झगड़े होते थे।