shishu-mandir

PM Kisan Yojana की 11वीं किश्त से पहले हुए ये दो बड़े बदलाव, जान लीजिए वरना रुक जाएगा पैसा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

PM Kisan Yojana की 11वीं किश्त अब जल्द ही किसानों के खाते में आ सकती है। आपको बता दें कि PM Kisan Samman Nidhi Yojna की दसवीं किश्त जनवरी 2022 में किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी और सरकार अब 11वीं किश्त भी किसानों के खाते में भेज देगी लेकिन इससे पहले दो बड़े बदलाव हुए हैं, जिन्हें आप को जानना जरूरी है।

new-modern
gyan-vigyan


सरकार के द्वारा PM Kisan Yojana के तहत भेजे जाने वाली Kisam Samman Nidhi की 11वीं किश्त से पहले दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें एक बदलाव को समझना बेहद जरूरी है और अगर उस पर काम नहीं किया गया तो आप की किस्त भी रुक सकती है और यह बदलाव आपकी e-KYC से जुड़ा हुआ है।


अगर आपने PM Kisan Yojana से जुड़े खाते की e-KYC नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द अपनी ईकेवाईसी पूरी कर ले।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी PM Kisan Yojana की 11वीं किश्त अधर में ही लटक सकती है और आपको उसका लाभ नहीं मिलेगा।


हम सभी जानते हैं कि PM Kisan Yojna के तहत कोई भी किश्त आने से पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojana की एक list जारी होती हैऔर आपको चेक करना होता है की इस list में आपका नाम है या नहीं और आपकी किश्त का स्टेटस क्या है और दूसरा बदलाव भी इसी कार्य से जुड़ा हुआ है।

अगर आप अब से अपनी किसान योजना की किश्त का स्टेटस चेक करना चाहेंगे तो सबसे पहले आपको पीएम किसान खाते में रजिस्टर्ड नंबर डालना होगा, इसके बाद ही आप अपनी किश्त का स्टेटस चेक कर पाएंगे।