इन लोगों को पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की नहीं है जरूरत , क्या है नियम जानिए

अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो चुका है। बता दे कि पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय या टैक्स लेनदेन के…

अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो चुका है। बता दे कि पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय या टैक्स लेनदेन के लिए किया जाता है। वही आधार कार्ड का उपयोग भी गैर सरकारी और सरकारी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। ऐसे में पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है।

25

अपनी इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे की किन लोगों को अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाने की आवश्यकता है।बताते चले कि कुछ लोगों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आवश्यकता नहीं होती। जिसमें 80 साल से अधिक आयु के लोग शामिल है।

इसके साथ ही आयकर अधिनियम के मुताबिक गैर निवासियों या जिनके पास भारतीय नागरिकता नही है, वह भी अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नही करा सकते हैं। वही पैन कार्ड धारकों ने अभी तक अपना पैन कार्ड लिंक नही कराया है उन्हें जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए। अगर आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नही होगा तो स्वचालित रूप से निष्क्रिय हो जाएगा।

यानी की इसको डॉक्यूमेंट के रूप इस्तेमाल नही किया जाएगा। इसके आलावा कई वित्तीय लेनदेन भी प्रतिबंधित है। अगर पैन आधार से लिंक नही होगा तो आईटीआर दाखिल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा बैंकिंग लेनदेन भी बाधित हो जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि कई सरकारी योजनाएं होती है जिनका लाभ भी नहीं मिल पाएगा