Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

MWC 2024 में लॉन्च हो रहे हैं यह पांच जबरदस्त Cool Gadgets, जाने इसके बारे में

MWC 2024 में अब तक कई गैजेट्स शोकेस हो चुके हैं, यह गैजेट्स हमें बता रहे हैं कि टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही…

MWC 2024 में अब तक कई गैजेट्स शोकेस हो चुके हैं, यह गैजेट्स हमें बता रहे हैं कि टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां कई नए प्रॉडक्ट्स, प्रोटोटाइप प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किये जा रहे हैं। इन गैजेट्स में ट्रांसपेरेंट लैपटॉप, पावर बैंक स्मार्टफोन, बार्बी स्पेशल लड़कियों के लिए बनाया गया फोन भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन से कूल गैजेट्स पेश किए गए हैं…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Nokia Barbie flip-phone
एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने मैटल के साथ मिलकर एक नया बार्बी-थीम वाला फ्लिप फोन दिखाया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह एक बेसिक फीचर वाला फोन है और इस साल के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोन खास तौर पर लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए इसका नाम बार्बी फोन है।

Lenovo’s Transparent Laptop
लेनोवो ने लैपटॉप के क्षेत्र में अपना नया आविष्कार दिखाया है। आपको बता दे की लेनोवो के इस लैपटॉप की स्क्रीन ट्रांसपेरेंट है साथ ही इसमें कीबोर्ड की जगह टच पैनल दिया जा रहा है, जिस पर वर्चुअल कीबोर्ड आता है।  यह किसी ऑगमेंटेड रियलिटी सेटअप से प्रेरित लगता है।

Motorola bendable smartphone
मोटरोला आखिरकार एक ऐसे स्मार्टफोन का आविष्कार कर ही लिया जिसे देखकर अब हर कोई हैरान होने वाला है। इसमें ऐसे स्मार्टफोन का काम करने वाला प्रोटोटाइप दिखाया गया है जिसे मोड़कर कलाई का बैंड भी बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इस फोन के बाजार में जल्दी आने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है लेकिन आने वाले समय में लोगों को इसका इंतजार रहेगा। फोन में कई सारे जोड़ हैं और इसे मोड़ने में यह सब मदद भी करते हैं और साथ ही इसमें 6.9 इंच की pOLED डिस्प्ले है।

Infinix e-ink back panel
Infinix कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन दिखाया है, जिसके पीछे एक खास ई-इंक डिस्प्ले है। ये एक अतिरिक्त स्क्रीन है, जिसे खास Prism टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। इससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार इसे बदल सकते हैं।

28000mAh power bank Smartphone
एवेनिर टेलीकॉम ने एक नया डिवाइस पेश किया है जो या तो बहुत बड़ी 28000mAh बैटरी वाला पावर बैंक है या फिर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फोन है। यह डिवाइस काफी मजबूत है और इसे खराब होने से बचने के लिए खास रेटिंग भी दी गई है। कंपनी ये दावा कर रही है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने पर 5 दिन तक लगातार चल सकती है और स्टैंड बाय मोड में यह 94 दिन तक चल सकता है।