Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

इन अभिनेत्रियों ने निभाया माता सीता का किरदार

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

c0fe549cb656c51ef7e347643cfbbe22

new-modern
gyan-vigyan

मुंबई।  ‘रामायण’ टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। ‘रामायण’ में सीता का रोल दीपिका चिखलिया ने निभाया था। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने सीता का किरदार निभाया है। आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो सीता बनकर परदे पर अवतरित हुईं। कुछ ने खूब वाहवाही लूटी तो कुछ जमकर ट्रोल भी हुईं।

दीपिका चिखलिया
सीता के किरदार में सबसे सफल अभिनेत्री रहीं दीपिका चिखलिया। सीता के किरदार में दीपिका ने ऐसी जान डाली थी, कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे, उनसे आर्शीवाद लेने के लिए लाइन में लगे रहते थे। दीपिका को आज भी टीवी की सीता के रूप में ही जाना जाता है। कहा जाता है कि माता सीता की लंबाई भगवान श्री राम के हृदय तक ही पहुंचती थी। क्योंकि, उनका निवास भी वहीं था। श्री राम के रूप में अरुण गोविल और माता सीता के रूप में दीपिका को देखकर भी वैसा ही प्रतीत होता है।

स्मृति ईरानी
जब रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया तो बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर भी एक धारावाहिक ‘रामायण’ का बनाया. इस शो में श्री राम बने नीतिश भारद्वाज और माता सीता बनीं अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी। बीआर चोपड़ा की कोशिश तो यही थी कि उनके भी धारावाहिक को रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ जैसा ही नाम मिले। 

देबिना बनर्जी
2008 में रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने भी रामायण को दोबारा बनाया। इस सीरियल में सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने प्ले किया था। एनडीटीवी इमेजिन पर टेलीकास्ट हुई ये रामायण भी हिट रही है, साथ ही सीरियल में सीता के रोल में नज़र आई देबिना बनर्जी को भी उनके रोल में काफी पसंद किया गया था।

मदिराक्षी मुंडले

वर्ष 2015 में पहली बार एक धारावाहिक ‘सिया के राम’ को माता सीता को केंद्र में रखकर बनाया गया। यहां माता सीता के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले और भगवान श्री राम का किरदार निभाया अभिनेता आशीष शर्मा ने। सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मदिराक्षी ने भी अपने रोल में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

शिव्या पठानिया

2019 में कलर्स चैनल पर राम-सीता की फिर कहानी दिखाई गई, लेकिन इस बार राम-सिया के बेटों लव-कुश के नज़रिए से। कलर्स पर शुरू हुआ था सीरियल ‘राम सिया के लव – कुश’। शो में सीता का किरदार एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने निभाया। यह धारावाहिक श्री राम के दो पुत्रों लव और कुश को केंद्र में रखकर बनाया गया। यहां माता सीता के किरदार में अभिनेत्री शिव्या ने बहुत बढ़िया काम किया।

रुबीना दिलैक

स्टार भारत के सुपरहिट सीरियल्स में से एक था मोहित रैना स्टार्र सीरियल ‘देवों के देव महादेव’। शो में जब रामायण अध्याय दिखाया गया, तब सीता का रोल प्ले किया था छोटी बहू से खास पहचान बनानी वाली एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने। रूबीना को सीता के रोल में काफी पसंद किया गया था।

नेहा सरगम 
2012 में सागर आर्ट्स ने तीसरी बार रामायण बनाई। सीरियल ‘रामायण: सबके जीवन का आधार’ में एक्ट्रेस नेहा सरगम ‘सीता’ बनीं। लेकिन ये रामायण फ्लॉप रही।