बर्ड फ्लू फैलने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने घरेलू पक्षियों को मारने का लिया फैसला, जानें इंसानों के लिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। केरल के अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है।

new-modern

उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के एक क्षेत्र और चेरुथाना ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के एक अन्य क्षेत्र में पाली गई बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाने वाले बत्तखों के नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजा गया। जिसके बाद इस बीमारी की पुष्टि हुई।जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि हुई है।ऐ

से में वहां से एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया है।जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।