महाराष्ट्र राजनीति में बढी हलचल, एकनाथ शिंदे अलग होंगे महायुती से ! लिया यह बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में सरकार गठन की उलझने खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि चुनाव नतीजे एक हफ्ते पहले घोषित हो चुके हैं लेकिन…

महाराष्ट्र में सरकार गठन की उलझने खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि चुनाव नतीजे एक हफ्ते पहले घोषित हो चुके हैं लेकिन सरकार गठन की दिशा अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बीजेपी और शिवसेना के बीच दरार और गहरी हो रही है। खासकर महायुती के नेतृत्व को लेकर बताया जा रहा है कि बीजेपी से अनबन के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अहम फैसला लेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शुक्रवार को होने वाली महायुद्ध बैठक अचानक से रद्द कर दी गई और एकनाथ शिंदे सतारा चले गए जो उनके पैतृक गांव है। शिवसेना विधायक संजय शिरसाट का कहना है कि अब शिंदे जब भी कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो अपने गांव चले जाते हैं और इस बारे में सोचते हैं। शिरसाट के मुताबिक शिंदे शनिवार शाम तक कोई अहम घोषणा कर सकते हैं।

शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद अब चरम पर है। भाजपा ने शिंदे को उप मुख्यमंत्री पद की पेशकश की, लेकिन शिंदे और उनके करीबी लोगों ने इसे एक पदावनति के रूप में देखा। शिवसेना ने दावा किया है कि अगर शिंदे डिप्टी सीएम बनते हैं तो गृह मंत्रालय उनके हाथ में होना चाहिए। हालाँकि, भाजपा और अजीत पवार परिवार गृह और वित्त मंत्रालय छोड़ने के लिए अनिच्छुक हैं।

सूत्रों का कहना है कि महायुति की बैठक 1 दिसंबर को हो सकती है। एकनाथ शिंदे का आज का फैसला तय करेगा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक हालात किस दिशा में रुख करेंगे।