25 सालों से नहीं कटवाएं महिला ने नाखून, 13 मीटर हुए लंबे, कौन है वह महिला जिसने गिनीज बुक में दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किस वजह से नहीं काटे, जानिए

एक महिला जिसको अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि उसने 25 सालों से अपने नाखून ही नहीं कटवाए। उनके करीब 13 मीटर लंबे हो…

एक महिला जिसको अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि उसने 25 सालों से अपने नाखून ही नहीं कटवाए। उनके करीब 13 मीटर लंबे हो चुके हैं और अपने इन नाखूनों को वह काफी संभालकर रखती है। अपने इन 13 मीटर नाखूनों के साथ महिला ने दुनिया का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है। नाखूनों के लिए रिकॉर्ड बनाने वाली यह पहली महिला बन गई है ।

बता दें कि महिला के सभी 10 अंगुलियों के नाखूनों की लंबाई डबल डेकर बस जितनी करीब 42 फीट 10 इंच है। महिला का नाम डायना आर्मस्ट्रॉन्ग है, जो अमेरिका निवासी है। महिला का कहना है कि वह उन्हें नाखूनों के कारण समस्यााएं झेलनी पड़ी, लेकिन वह इनके साथ काफी नॉर्मल लाइफ जी रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

63 वर्षीय डायना ने बताया कि 25 साल से नाखून नहीं काटने की वजह उसकी बेटी लथिसा है, बेटी की मौत 1997 में अस्थमा की बीमारी से मौत हो गई थी। महिला ने बताया उसकी बेटी लथिसा हर महीने मैनिक्योर कराती थी। जो नाखूनों को काफी पसंद करती थी। लथिसा की मौत होने से एक दिन पहले ही डायना ने उसके नाखूनों की सफाई की थी और अगले दिन अचानक तबियत बिगड़ने से नींद में ही उसकी मौत हो गई।

इसलिए उसने आज तक नाखून नहीं काटे। हालांकि इस वजह से उसे कई कुर्बानियां भी देनी पड़ीं। जैसे वह कार ड्राइवर नहीं कर सकती। हादसा होने के खतरे से उन्होंने ड्राइविंग करना छोड़ दिया। अपने घर में तो खास टॉयलेट बनाया है, लेकिन पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। 2022 में ही उनके नाखून जमीन को टच करने लगे थे। वे इन्हें अलग-अलग रंगों से कलर करती हैं।

डायना बताती हैं कि नाखून नहीं काटने का फैसला लेकर उन्होंने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी है।