अज्ञात विमान दुर्घटनाग्रस्त , नौ घायल और एक की हुई मौत

भारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसी बीच भारत में…

Screenshot 20250508 094701 Google

भारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसी बीच भारत में एक अज्ञात विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने की खबर भी सामने आ रही है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।


पंजाब के भटिंडा जिले के अकलियां कलां गांव में बुधवार तड़के एक अज्ञात विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।


मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है जो हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला एक कृषि मजदूर था या हादसा रात को करीब 2:00 बजे काटी गई गेहूं की फसलों वाले खेत में हुआ जो नजदीकी इलाके से लगभग 500 मीटर की दूरी पर था।

प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि मंगलवार देर रात कई कृषि मजदूर स्थानीय अनाज मंडी में मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने एक असामान्य रूप से विमान को उड़ते हुए देखा और वह कुछ ही पलों बाद खेतों में आकर गिर गया और उसमें आग लग गई।


जैसे कुछ लोग जलते हुए मलबे के पास पहुंचे वहां एक विस्फोट हो गया जिसमें गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। फिलहाल विमान के पायलट या उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और जांच जारी है।


विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का भी पता नहीं चल पाया। इसके साथ ही यह विमान किसका था, कौन उड़ा रहा था, उसके बारे में भी कुछ नहीं पता चला है।घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने खेत में गिरे विमान के चारो तरफ करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया है।