Job alert यहां भी निकली नौकरियां

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से है। दरअसल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करते हुए सूचित किया…

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से है। दरअसल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करते हुए सूचित किया गया है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट और असिस्टेंट मैनेजर आईटी के कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 निर्धारित है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार सहायक प्रबंधक एएम क्रेडिट के पदों हेतु भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को बीसीए, सीएमए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस या वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले और 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए, एमएमएस, पीजीडीएम या पीजीडीबीएम डिग्री होनी चाहिए। वहीं सहायक प्रबंधक एएम आईटी के पदों के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी,

इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, डेटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और एआई, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीई बीटेक, एमसीए, एमएससी आईटी, एमएस, एमटेक या 5 वर्षीय एकीकृत एम टेक डिग्री होना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार ऐसे उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र होंगे, जो तकनीकी विशेषज्ञता रखते हों और इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की हो।


इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इन पदों पर चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें Quantitative Aptitude, Reasoning, english progression and technical knowledge का परीक्षण किया जाएगा। चयन परीक्षा हेतु उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए देहरादून और रूड़की में परीक्षा केंद्र की सुविधा उपलब्ध है। इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देखें।