सीट 11A से जिंदा लौटा इकलौता मुसाफिर बोला– जहाज रुका सा लगा, फिर बिजली जैसी रफ्तार में हादसा हुआ

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बस एक जान बची है। रमेश विश्वास कुमार अभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।…

IMG 20250613 152614

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बस एक जान बची है। रमेश विश्वास कुमार अभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की भयानक तस्वीरें उनकी आंखों के सामने की हैं। उन्होंने जो झेला है वो कोई और सोच भी नहीं सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रमेश से मुलाकात की। हादसे के बाद पहली बार रमेश ने किसी से खुलकर बात की। उन्होंने दूरदर्शन से अपनी आपबीती सुनाई।

रमेश ने कहा सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। जैसे किसी फिल्म का सीन हो। मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा कि मैं जिंदा हूं। जब जहाज नीचे गिरा तो कुछ पल के लिए मुझे लगा अब सब खत्म हो गया। मेरी आंख खुली तो लगा कोई सपना चल रहा है। फिर ध्यान आया कि मैं बच गया हूं। मैंने सीट बेल्ट खोला। बाहर निकलने की कोशिश की। मेरी नजरों के सामने एयर होस्टेस और कुछ लोग खत्म हो चुके थे।

रमेश ने बताया जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ किया उसके एक मिनट बाद कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे जहाज रुक गया हो। फिर अंदर हरी और सफेद रोशनी जलने लगी। अचानक रफ्तार तेज हो गई। जहाज सीधा एक इमारत से जा टकराया।

उन्होंने कहा मैं जिस तरफ बैठा था वहां थोड़ी जगह थी। उसी जगह से जहाज नीचे गिरा। जहां मैं बैठा था वहां दरवाजा खुल गया। उसी रास्ते से मैं बाहर आ पाया। लेकिन दूसरी तरफ जो लोग बैठे थे उनकी ओर इमारत की दीवार थी। शायद इसीलिए वो नहीं निकल पाए। जहाज में आग भी लग गई थी। जिससे मेरा एक हाथ जल गया। फिर मैं किसी तरह पैदल चलकर कुछ दूर आया। एंबुलेंस मिल गई। तब जाकर अस्पताल पहुंच सका।

रमेश विश्वास फ्लाइट में 11ए सीट पर बैठे थे। उनकी उम्र 40 साल है। वो ब्रिटिश नागरिक हैं। हादसे के वक्त हल्के घायल हुए थे। वीडियो में देखा गया कि वो धीरे धीरे चल पा रहे हैं। उनके पैर में हल्की चोट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रमेश से बातचीत की। उनकी हालत जानी। उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री ने इससे पहले हादसे की जगह का दौरा किया। अधिकारियों से जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुरुवार को अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने रमेश से बात की। डॉक्टरों से उनकी हालत की जानकारी ली। उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। हादसे पर दुख जताया।

इस हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हुई है। विमान गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। जहाज में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक थे। बाकी ब्रिटेन पुर्तगाल और कनाडा के लोग थे। जब जहाज मेघाणीनगर इलाके में गिरा तो वहां भी लोग मारे गए। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं।