रविवार को भी नही थमा कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ने का सिलसिला, आज आए 86 केस,एक्टिव केस 1000 के पार

रविवार को भी अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमितों केस कम नही हुए है। आज भी जनपद में 86 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।इसके साथ ही जनपद…

रविवार को भी अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमितों केस कम नही हुए है। आज भी जनपद में 86 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13906 पहुंच गयी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 86 पॉजिटिव केस आए है। इनमें से 25 हवालबाग, 12 द्वाराहाट, 23 धौलादेवी, 05 चौखुटिया, 06 ताड़ीखेत, 12 लमगड़ा एवं 03 केस रानीखेत के शामिल हैं।

अल्मोड़ा जिले में 86 नए कोरोना केस आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13906 पहुंच गयी है। इनमें से डिस्चार्ज, माइग्रेट केस की संख्या 12559 है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1010 हैं।