छत्तीसगढ़ में घर से भाग कर प्रेमी जोड़े ने उत्तराखंड में रचाई शादी और फिर 10 महीने बाद एक साथ दे दी जान

उत्तराखंड में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे से लटके हुए मिले।…

उत्तराखंड में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे से लटके हुए मिले। जान देने का कारण दोनों के बीच विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ की जिसमें पता चला कि दोनों छत्तीसगढ़ से भाग कर करीब 10 महीने पहले आए थे और शादी कर ली थी।


पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और देहरादून से दोनों के परिजनों को बुलाया है। प्रेम नगर थाना अध्यक्ष मोहन सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम पर करीब 9:15 बजे सूचना मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कॉलर का कहना था कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।


पुलिस मौके पर पहुंची तो भास्कर लाल उम्र 28 वर्ष पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी कुआं, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी जनिक गौड़ उम्र 26 वर्ष के शव मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटके थे।


शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मौके से मृतकों के परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।


थाना अध्यक्ष का कहना है कि वहां पर काम करने वाले और लोगों से भी बात की जा रही है। इस दौरान कई मजदूर भास्कर के मूल पते के आसपास के ही मिले। उन्होंने बताया कि जनिक और भास्कर करीब 10 महीने पहले यहां भाग कर आए थे और शादी कर ली थी।

भास्कर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। डेढ़ महीने पहले जनिक के साथ धूलकोट में इस निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा था। पत्नी भी काम में हाथ बंटाती थी और साथ में रहने वाले अन्य मजूदरों को दोनों के बीच झगड़ा होने का पता लगा।


हर रोज सुबह भास्कर मोटर चलाकर निर्माणाधीन स्थल पर रखे टैंकों में पानी भारता था। सुबह उसने पानी नहीं भरा। फोन करने पर संपर्क नहीं हुआ। तलाश करते हुए लोग उसके निवास पर पहुंचे। वहां अंदर से कुंडी बंद थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा तो दोनों लटके मिले।