बुलंदशहर: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सरेआम ई-रिक्शा चालक से मांगी रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल,हुए निलंबित

बुंदेलखंड में कालाआम पर तैनात एक यातायात दरोगा और सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इसमें…

n6610205961745212476253177f5b6e3bc68d52ed04ef7d316bdac02a03a01270745d73dfe8a61e52d7e33e opt.webp?v=17

बुंदेलखंड में कालाआम पर तैनात एक यातायात दरोगा और सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इसमें दोनों ई रिक्शा चालक से 450 रुपए की रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं।


शुरुआती जांच में यह मामला सही पाए जाने पर एसएसपी ने दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित कर दिया। एसएसपी इस मामले के जांच के निर्देश भी दिए हैं। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा था।


वीडियो में कालाआम चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस के दरोगा ने ई रिक्शा चालक से ₹450 की रिश्वत ली। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल की मदद से रिश्वत वसूलना प्रतीत हो रहा है।वीडियो में रिश्वत लेने के बाद दरोगा ने ई-रिक्शा चालक से लाइसेंस बनवा लेने के लिए कहा।


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में प्रारंभिक जांच के आधार पर यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल विक्रम राठी को पुलिस लाइन स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी