दर्द से परेशान थी लड़की तभी मां पहुंची कमरे में फिर खुला रेप का राज और दामाद हुआ गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक दामाद ने दुष्कर्म किया जब वह घर में अकेली…

n663764128174687413193124359599ed6641eebb14138bedb8010073a8e6865d0a35e31c4b50643dd345e3

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक दामाद ने दुष्कर्म किया जब वह घर में अकेली थी। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर दिन के उजाले में उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है। उसके बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


मेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया गया है। घटना शुक्रवार को लगभग 2 बजे दिन में घटी है। पीड़िता के पिता कुक का काम करते हैं और शुक्रवाक को एक समारोह में खाना बनाने गए हुए थे।


बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाने के लिए घर से उसके पिताजी निकल गए थे मैन अपनी छोटी बेटी का इलाज कराने अस्पताल चली गई किशोरी अपने घर में अकेली सोई हुई थी तभी गांव के राजकुमार राय का दामाद राम जय राय घर में में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।


आरोपी थाना साहेबगंज ज़िला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह शादी में शामिल होने के लिए मेहस आया हुआ था। अकेली लड़की को घर में सोया देख घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया औप किसी को नहीं बताने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता घर में कराह रही तभी उसकी मां अस्पताल से लौटकर घर पर आई। बेटी की हालत देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।


पुलिस में पीड़िता के पिता के दिए गए आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि थाना अध्यक्ष सोनू गौरव ने की है।

उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है पीड़िता की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बीच जख्मी होने के कारण उसे अस्पताल में रखा गया है।