Nainital के रामलीला मैदान में उतर गई पहाड़ की लोक कला, खूब मचा धमाल

Nainital

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

The folk art of the Pahad descended in this Ramlila Maidan in Nainital

Nainital

नैनीताल, 05 दिसंबर 2020। शनिवार को नारी सेवा समिति के तत्वाधान में नैनीताल(Nainital) के शेर का डाडा रामलीला मैदान पहाड़ की लोक संस्कृति से सरोबार रहा|

IMG 20201205 WA0021

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से 7 नंबर शेर का डाडा Nainital रामलीला मैदान प्रांगण में पारंपरिक लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में लोक गायक संगीत टम्टा द्वारा पारम्परिक लोक गीत की प्रस्तुति दी गयी। व सामुहिक नृत्य पौराणिक राजयात्रा का प्रदर्शन,उत्तराखंड का पारंपिक लोकनृत्य झोड़ा का प्रदर्शन, लोक नृत्य छपेली का प्रदर्शन,गढ़वाली गीत बसंत की हवा छाई आदि विभन्न लोक गीतों व लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

Uttarakhand- डीजीपी अशोक कुमार का बड़ा फैसला, अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगा फरियादियों की शिकायतों का समाधान

https://www.uttranews.com/uttarakhand-video-conferencing-will-solve-complaints-of-complainants/

संस्था के अध्यक्ष सरोज हर्ष ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिलेखागार अजय कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की चर्चा की गई तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।
दौरान मुख्य अतिथि अभिलेखागार अजय कुमार ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुमाऊँ की पारंपरिक व लोक कला के संरक्षण के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

इस दौरान तरुण पांडे, विजयलक्ष्मी थापा, सरोज हर्ष, हेमा बिष्ट, भारत बिष्ट, नृत्य कलाकार नितेश, हिमांशु, हरीश, लक्ष्मण, प्राची बिष्ट, इंदु, दीपा, पिंकी आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरा न्यूज के ताजा यूट्यूब वीडियो के लिए इस लिंक को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw