दोहन और लालच की कहानियों के बीच हिमालयी जीवन के संतुलन को दिखाती है फिल्म यार्सा गम्बू

उत्तराखंड के दूरस्थ हिमालयी बुग्यालों की गोद में शूट की गई स्वतंत्र फिल्म “यार्सा गम्बू” अब चर्चा में है। यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी…

Screenshot 2025 0909 094328 1

उत्तराखंड के दूरस्थ हिमालयी बुग्यालों की गोद में शूट की गई स्वतंत्र फिल्म “यार्सा गम्बू” अब चर्चा में है। यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी जड़ी-बूटी कही जाने वाली कीड़ा जड़ी (यार्सा गम्बू) पर आधारित है, जिसे स्थानीय लोग अपने जीवनयापन का जरिया बनाते हैं।

फिल्म के निर्माण से जुड़े राजेन्द्र सिंह कैड़ा व प्रोडक्शन मैनेजर सागर मेहता ने बताया कि फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे वास्तविक लोकेशन पर, 12,467 फीट से अधिक ऊँचाई पर, स्थानीय जनजातीय बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी से शूट किया गया है। कठोर मौसम, कठिन भू-भाग और सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी टीम ने इस दुर्लभ कहानी को कैमरे में कैद किया।

इस फिल्म के निर्माता कुन्दन सिंह बिष्ट, सह-निर्माता राजेन्द्र सिंह कैड़ा एवं रमेश पांडेय हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी युवा फिल्मकार समर बेलवाल ने निभाई है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर योगेश सती हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों रुपेश लामा और संगीता थापा ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। साथ ही स्थानीय जनजातीय समुदाय से जुड़ी प्रतिभाओं ने फिल्म को जीवंत बनाया है— इनमें खास तौर पर लव्यांशी दुग्ताल (2 वर्ष) और अभिराज दताल, पंचाचुली दारमा वैली, पिथौरागढ़ का योगदान उल्लेखनीय है।

निर्माताओं का कहना है कि “यार्सा गम्बू” सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह उन अनसुनी कहानियों की आवाज है जिन्हें अब तक बड़े पर्दे पर जगह नहीं मिली थी। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे आधुनिक लालच और पारंपरिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद इन पहाड़ी समाजों की नियति बन चुकी है।
यह फिल्म न सिर्फ उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति की झलक पेश करती है, बल्कि विश्व स्तर पर भी हिमालयी जीवन की सच्चाई और संघर्ष को दिखाने का प्रयास है।
स्थानीय‌ युवाओं के प्रयास से फिल्म निर्माण का काम तो पूरा हो गया है साथ ही पहाड़ के इन युवाओं की पहाड़ी मुद्दे को फिल्म के माध्यम से उकेरने का प्रयास भी धरातल पर उतरा है अब दर्शकों का कितना प्यार इसे मिलता है यह देखना बाकी है, सह निर्माता रहे राजेन्द्र कैड़ा पंचायत जनप्रतिनिधि भी हैं वह ताकुला ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख भी हैं।

Screenshot 2025 0909 190149