ड्यूटी के दौरान शहीद सोमेश्वर के जवान का शव घर पहुंचा,गमगीन माहौल में हुई अंतेष्ठी

The dead body of Someshwar’s jawan, martyred while on duty, reached home, cremation took place in a sad atmosphere अल्मोड़ा, 04 अप्रैल 2024— सोमेश्वर के…


The dead body of Someshwar’s jawan, martyred while on duty, reached home, cremation took place in a sad atmosphere

अल्मोड़ा, 04 अप्रैल 2024— सोमेश्वर के बूंगा गांव निवासी सेना के जवान कमल भाकुनी का ड्यूटी के दौरान गोली लगने से निधन हो गया था। कमल 24 वर्ष का था और मणिपुर में ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली लग गई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
alm


गुरुवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया गया था। जहां गमगीन माहौल में लकड़ी पड़ाव स्थित त्रिवेणी घाट सोमेश्वर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।


कमल भाकुनी पुत्र चन्दन सिंह भाकुनी चार साल पूर्व ही कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए था। वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर में थी। बताया जा रहा है कि उन्हें ड्यूटी के दौरान गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर कमल अभी अविवाहित था। उनके बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में सेवारत हैं।


उनके पिता गांव में ही खेती का कार्य करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी है।
गुरुवार को बलिदानी जवान कमल का शव सुबह सोमेश्वर पहुंचा। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रशासन से तहसीलदार खुशबू पांडे, एसएचओ कश्मीर सिंह​, ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी सहित कई लोग पहले से मौजूद थे। अंतिम दर्शन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ तक पूरा क्षेत्र उनके शव यात्रा में उमड़ गया। हर आंख में आंसू थे हर सीना गर्व से फूला हुआ था।


जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और स्कूली बच्चें भी उनकी अंतिम विदाई में पहुंचे। स्कूली बच्चों ने जबतक सूरज चांद रहेगा कमल तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगा कर अपनी ओर से विदाई दी।


इस मौके पर राजू कैड़ा, रेनू टम्टा, बालम भाकुनी, दिनेश नेगी सहित सैकड़ों लोगों ने अमर बलिदानी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।