राहत: रविवार से पूर्व की तरह तय स्टॉप पर बटेगी गैस, प्रशासन ने उपभोक्ताओं से की यह अपील

अल्मोड़ा: रसोई गैस को लेकर सामने आ रही परेशानियों के बीच प्रशासन ने कल यानि रविवार से पूर्व की तरह तय स्टॉप्स में रसोई गैस…

relief-gas-will-be-distributed-at-designated-stops

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: रसोई गैस को लेकर सामने आ रही परेशानियों के बीच प्रशासन ने कल यानि रविवार से पूर्व की तरह तय स्टॉप्स में रसोई गैस वितरण किया जाएगा।

यही नहीं जिन लोगों की गैस ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है उनके लिए पर्चियां काटने की व्यवस्था भी मौके पर ही की जाएगी।


हालांकि गैस आपूर्ति के लिए पर्चा या डीएससी नंबर के साथ ही समय अवधि की शर्त लागू रहेगी।

लेकिन रविवार को जिस स्टॉप पर पहले गैस मिलती थी वहीं गैस का वितरण होगा। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी।


अल्मोड़ा में गैस वितरण को लेकर फैली अफवाहों के बीच एसडीएम सदर संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि कल यानि रविवार से गैस की गाड़ियां पूर्ववत तरीके से ही गैस सिलेंडर का वितरण करेंगी।उपभोक्ताओं की पर्ची भी मौके पर ही काटी जाएगी।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं,इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। गैस वितरण के दौरान सुरक्षा की दृष्टिगत प्रशासन भी मौजूद रहेगा।

बताते चलें कि इन दिनों केवल गैस गोदाम से ही सिलेंडर आपूर्ति किए जा रहे हैं, गोदाम में उपभोक्ता की भीड दिख रही है उसके बाद प्रशासन ने ‌यह निर्णय लिया है। उम्मीद है कि इस कदम से गैस गोदाम में अनावश्यक भीड़ नहीं आएगी और लोग केवल अपने तय स्टापेज पर ही पहुंच कर गैस प्राप्त करेंगे।

शनिवार को भी गैस गोदाम में काफी भीड़ दिखी, लोगों का कहना था कि सब कुछ ठीक है तो व्यवस्था बहाल क्यों नहीं हो रही है, हालांकि मैनुअल पर्चियां कटने के बाद लोगों को काफी राहत भी मिली।

चौघानपाटा एजेंसी के स्टॉप–

243787

धारानौला एजेंसी के स्टॉप–

243783