वर्जनाओं को तोड़ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी बहन के साथ दी मॉ की चिता को मुखाग्नि,विश्वनाथ घाट में हुआ स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल का अंतिम संस्कार

the daughters gave the funeral pyre to the mother’s funeral pyre, Vishwanath Ghat, the funeral of the late Sudha Durgapal

IMG 20190927 070741

अल्मोड़ा। सिने तारिका रूप दुर्गापाल की माता डा. सुधा दुर्गापाल का गमकीन माहौल में अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल का बुधवार की रात निधन हो गया था। विश्वनाथघाट में सैकड़ों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी दोनों पुत्रियां रूप दुर्गापाल और पारुल ने तमाम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ अपनी माता की चिता को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल की पत्नी थी। उनके निधन की खबर सुन कई लोग सुबह ही उनकी आवास में पहुंच गए। दोनो पुत्रियां अल्मोड़ा से बाहर हैं। रूप फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है तो पारुल मीडिया सैक्टर में काम करती हैं। गुरूवार को अपरान्ह वह अल्मोड़ा पहुंची उसके बाद उनके घर से उनकी शवयात्रा शुरु हुई। शमशान घाट में जब पारुल और रूप ने अपनी माता की चिता को मुखाग्नि दी। दोनो बेटियों ने समाज की जकड़न और वर्जनाओं को तोड़ कर एक मिशाल प्रस्तुत की। स्वर्गीय सुधा की दो पुत्रियां हैं दोनों ने अपना धर्म निभाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25