शादी के तीन माह बाद दुल्हन की हो गई मौत फिर आत्मा ने खुद सुलझाई यह मर्डर मिस्ट्री, जाने इस शॉकिंग खबर के बारे में

आज हम आपको दुनिया की सबसे शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने वाले हैं जो अमेरिका में सामने आई थी। हैरानी वाली बात यह…

आज हम आपको दुनिया की सबसे शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने वाले हैं जो अमेरिका में सामने आई थी। हैरानी वाली बात यह है की दुल्हन की आत्मा ने खुद इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाई थी।

25

यह हैरान करने वाला मामला अमरीका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य से सामने आया था। आज से 128 साल पहले एक दुल्हन की शादी के तीन महीने बाद हत्या कर दी गई थी। वर्जीनिया के ग्रीन बियर काउंटी नाम के इलाके में साल 1897 में इरास्मस एडवर्ड शू नाम के लोहार ने अपनी बेटी की शादी गांव के ही एक शख्स से की थी।

बताया जाता है की शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने अपनी पत्नी के शव को नहलाकर उसके कपड़े बदल दिए थे और बैठकर लाश के पास रोने लगा था। यहां तक की पति ने अपनी पत्नी के मेडिकल परीक्षण की इजाजत भी नहीं दी थी और उसे ऐसे ही दफना दिया था लेकिन मौत के कुछ दिन बाद बेहद हैरान करने वाली बात हुई। मृत दुल्हन की मां ने कुछ दिन बाद दावा किया कि उनकी बेटी की आत्मा उनके सपने आने आई थी।

मां ने दावा किया कि जब बेटी की आत्मा सामने आई तो कमरा पूरी तरह ठंडा हो गया था और कमरे में धुएं जैसे बादल छा गए थे। तेज रोशनी के बीच उनकी बेटी की आत्मा ने मौत की पूरी कहानी बताई। बेटी ने बताया कि उसका पति बहुत क्रूर आदमी है। वह शादी के बाद ही उसे मारता पीटता था। बेटी ने यह भी बताया कि एक रात खाने में उसने मीट नहीं बनाया तो उसके पति ने उसे बहुत मारा और उसकी गर्दन तोड़ दी थी।

इसके बाद मां ने एक सरकारी वकील का सहारा लिया और बेटी की मौत की फाइल दोबारा ओपन करवाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद मृत दुल्हन का शव कब्र से निकलवाकर जांच करवाई गई। इसमें दुल्हन की गर्दन की हड्डी टूटी पाई गई। यहां तक कि दुल्हन की गर्दन पर हमले के निशान भी पाए गए। इसके बाद दुल्हन के पति से सख्ती से पूछताछ हुई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।